सफल समाचार
विश्वजीत राय
आज दिनांक 04.02.2023 को पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों असम मणिपुर मेघालय मिजोरम अरुणाचल प्रदेश त्रिपुरा से आए हुए विविध छात्रों के द्वारा स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन इंटर-स्टेट लिविंग- SEIL कार्यक्रम के अंतर्गत आज ४० पूर्वोत्तर भारत के छात्रों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल से भेंट की गई। इस क्रम में छात्रों के द्वारा कुशीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न अभियानों को समझने का प्रयास किया गया। साथ ही साथ इस पूरे सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव भी साझा किया गया। इस परिचर्चा के दौरान विभिन्न राजनैतिक सामाजिक सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक विषयों पर पर चर्चा हुई साथ ही साथ पूर्वोत्तर भारत की विचारधारा की विशेषता पर भी चर्चा की गई। इसी क्रम में पूर्वोत्तर भारत को भारत की मुख्य धारा से किस प्रकार जोड़ा जाए इन विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक यात्रा कई प्रदेशों का भ्रमण करके आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में आयी थी।