मछुआ समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, अब तक समाज के लोगों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। अब तक समाज के लोगों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये बातें डॉ. निषाद ने बुधवार को शुगर मिल ग्राउंड के निकट स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के लोग शिक्षा, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में पिछड़े हैं। उनके विकास के लिए मछुआ कल्याण कोष की स्थापना की गई है। इनके बच्चों को मंडलीय स्तर पर शिक्षा आवास का इंतजाम किया जाएगा। ताकि वे पढ़ाई कर अच्छी नौकरी पा सकें। मछुआ समाज के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चल रही है। डॉ. निषाद ने कहा कि 2017 में हमारे पास एक सीट थी। वर्तमान में 11 सीटें हमने जीतीं हैं। पार्टी उत्तरोत्तर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव में सीटें मांगी जाएंगी और भाजपा के लिए भी हम सीटों को छोड़ेंगे।
मैनपुरी सीट पर चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम भेदभाव नहीं मुद्दों की राजनीति करते हैं। आजमगढ़ व रामपुर में हम लोगों की ऐतिहासिक जीत हुई। बिना भेदभाव वाली सरकार चल रही है। मछुआ समाज के विकास के लिए कई योजनाएं सरकार चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *