जिलाधिकारी के आदेशानुसारजनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु अभियान चलाकर अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 27 वाहन को सीज कर, 47 वाहनों का एम0चेक के माध्यम से किया गया आनलाईन चालान

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफ़ल समाचार अजीत सिंह

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु अभियान चलाकर अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 27 वाहन को सीज कर, 47 वाहनों का एम0चेक के माध्यम से किया गया आनलाईन चालान
—————————————-
 शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु श्री चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन, पुलिस व खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी से डाला तक आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमे दिनांक 08 व 09 नवम्बर, 2022 को 27 वाहन को सीज किया गया तथा 47 वाहनों का एम0 चेक के माध्यम से ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में ज्येष्ठ खान अधिकारी श्री आशीष कुमार, ए0आर0टी0ओ0 श्री धनवीर यादव, खान निरीक्षक श्री ईश्वर चन्द्र, थाना अध्यक्ष चोपन आदि सम्मिलित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *