लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत;जेहादी आफताब ने किए शव के 35 टुकड़े

देश विदेश

सफल समाचार
नई दिल्ली

प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी प्रेमी रोज रात को घर से निकलता था और एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने भी लगा रहा था। इसी बीच लड़की की पिता के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
लड़की मुंबई से लड़के के साथ दिल्ली आती है।यहां दोनों लिव इन में रहते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत भी हो जाता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसने उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। शव के टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा और अगले 18 दिनों तक वह रोज रात करीब दो बजे घर से निकलता था और दिल्ली के आसपास के विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *