उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में हुई चोरी किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार
मयंक तिवारी

दिनांक 20/11/2022 को वादी श्री गोविन्द राम पुत्र होरी लाल निवासी वार्ड न0 9 विवेकनगर थाना ट्राजिट कैम्प की तहरीरी सूचना बावत दिनाक 11/11/22 की रात्रि वादी के किराये के मकान विवेक नगर से मोबाइल फोन वीवो वाई 15 एस का गायब होने तथा दिनांक 20/11/2022 को अपनी बड़ी बहन तारावती जो कपास बिनने लगभग दो माह से पंजाब गयी हुयी है वादी की बड़ी बहन द्वारा अपने चांदी की हसुली व खडुवे (लगभग 01 किलो ) जो वादी को दिये थे चोरी होने जाने के सम्बन्ध में थाना ट्राजिट कैम्प में मुO FIR NO-449/2022 धारा 380 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक नगर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में दिनांक- 20/11/22 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर FCI गोदाम के सामने एक बंद पड़े खोखे के पास से अभियुक्त गण 1 अभियुक्त रवि सागर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी शिवनगर गीता गुप्ता वाली गली थाना ट्राजिट कैम्प जिला उ0सि0नगर उम्र 20 वर्ष 2- शुभम शर्मा पुत्र मनोहर शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष के कब्जे से एक मोबाईल वीवो IEMEI रंग नीला, दो कडे वजनदार सफेद धातु 01 हसुली दो भागो मे सफेद धातु के बरामद कर गिरफ्तार किया अभियोग मे धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बरामदा माल

1. एक मोबाईल वीवो IEMEI रंग नीला
2. दो कडे लगभग 300 ग्राम सफेद धातु (चांदी)
3.01 हसुली दो भागो मे लगभग 200 ग्राम सफेद धातु (चांदी)।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अभियुक्त रवि सागर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी शिवनगर गीता गुप्ता वाली गली थाना ट्राजिट कैम्प जिला उ0सि0नगर उम्र 20 वर्ष।

2- शुभम शर्मा पुत्र मनोहर शर्मा निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

आपराधिक इतिहास

1. अभि0 शुभम शर्मा FIR NO-332 / 21 U/S 379/411 IPC 2. FIR NO-449/2022 धारा 380/411 IPC

2. अभि0 रवि सागर FIR NO-449/2022 धारा 380/411 IPC।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *