जनपद न्यायालय सोनभद्र में मनाया गया संविधान दिवस

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

सोनभद्र:-आज जनपद न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव प्रथम के अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी,पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वलिटीयर्स ने मूल कर्तव्यों,संवैधानिक निष्ठा एव अपने कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए शपथ दिलायी गयी। जिला जज ने ने राष्ट्रगान के बाद समापन किया ।इस दौरान कहे कि यह सरकार और देश के नागरिकों के मौलिक राजनीतिक सिद्धान्तों, प्रक्रियाओं,अधिकारों और कर्तव्यों को तय करता है। भारत का संविधान देश को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है।यह अपने नागरिकों की समानता,स्वतत्रता और न्याय का आश्वशन देता है। शपथ के दौरान अपर जनपद सत्र न्यायाधीश खलिकुज्ज्मा,अपर जनपद न्यायाधीश एहसान उल्लाखा, अपर जनपद न्यायाधीश सत्यजित पाठक, सिविल जज सीनियर डिवीजन अचल प्रताप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी पकंज कुमार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह समेत सभी न्यायिक अधिकारी,पीएलवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *