सफल समाचार
मयंक तिवारी
थाना कुंडा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 26/11/2022 को समय 18.12 बजे प्रभारी चौकी सूर्या उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद ,थाना कुण्डा द्वारा श्यामनगर रमना गांव पुलिया से 100 मीटर ठाकुरद्वारा की ओर के पास से अभियुक्त 1- सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष श्यामनगर थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर, को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबन्ध में थाना कुण्डा पर दिनांक 26/11/2022 को FIR NO. 309/2022, U/S 4/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम सुरेन्द्र पंजीकृत किया गया।