सफल समाचार अजीत सिंह
ओबरा-स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर साल की भाँति वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री शंकर जी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया ।उन्होंने कहा की खेल हम सभी के प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है। खेल गतिविधियों में भाग लेना बच्चों की स्कूली उपलब्धियों को बढ़ाता है। बच्चों के जीवन में खेल बड़ी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता है।
हालांकि ये उनकी गतिशीलता और उस अनुभव पर अधिक निर्भर होता है जो उनके पास पहले से होता है।खेल की चुनौतियों का सामना करना हमें जीवन की अन्य चुनौतियों से निपटने के साथ ही इस प्रतियोगी संसार में जीवित रहना भी सिखाता है।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, टॉफी रेस ,फ्रॉग रेस सीनियर क्लासेस के लिए 100मी. 200 मी., 400 मी.,800 मी., क्रिकेट,लंबी कूद ,वॉलीबॉल ,बैडमिंटन कबड्डी आदि खेल का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या गिरी,किरण सिंह , प्रभाकर यादव,एरिक होरो,मनीष कुमार सिंह ,बृजेश कुमार,अलका,सुधा,दुर्गावती ,अंजू , रविकान्त आदि लोगो का सहयोग रहा।