सफल समाचार
विश्वजीत राय
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.11.2022 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा सलेमगढ टोलप्लाजा से 100 मीटर पहले से एक पिकप नं0 BR 28 AG 4633 से तस्करी कर ले जायी जा रही 50 पेटी (50X48= 2400 फ्रूटी 8 PM) 180 ML शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 7,50,000/- रु0) के साथ 02 शराब तस्कर 1.टुनटुन राम पुत्र स्व0 नथुनी राम सा0 भित भैरवा थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार, 2.परमा राम पुत्र स्व0 चेखुरी राम सा0 भित भैरवा थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 196/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-टुनटुन राम पुत्र स्व0 नथुनी राम सा0 भित भैरवा थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार
2-परमा राम पुत्र स्व0 चेखुरी राम सा0 भित भैरवा थाना गोपालगंज जनपद गोपालगंज बिहार
बरामदगी का विवरण-
1-50 पेटी (50X48= 2400 फ्रूटी 8 PM ) 180 ML, 432 लीटर (शराब की कल कीमत लगभगः- 350000/- रूपये)
2-एक अद पिकप BR 28 AG 4633 (वाहन की कीमत लगभग 4,00,000/- रु0)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज कुमार राय थाना तमकुहीराज कुशीनगर
2-उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह चौकी प्रभारी तमकुहीराज कुशीनगर
3-का0 राकेश कुमार सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
4-का0 परमहंश सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर
5-का0 मनीष राय थाना तमकुहीराज कुशीनगर
6-का0 विक्रम सिंह थाना तमकुहीराज कुशीनगर