राष्ट्रीय नव निर्माण ने जरूरतमंद महिलाओं में किया कंबल वितरण

Uncategorized उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

ओबरा। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना आनन्द पटेल दयालु की अध्यक्षता में 201 लोगों को कंबल वितरित किया गया वह जरूरतमंद राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के मंडल के पदाधिकारी हैं जिन्हें कंबल वितरित किया गया प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष एक कंबल जरूर दान करना चाहिए मुख्य अतिथि संस्था के संरक्षक श्री राम कृपाल यादव एवं श्री शशीकांत कुशवाहा जी को संस्था ने सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना का सभी को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए हर वर्ष 1001 लोगों को साल व कंबल देकर ठंड से बचाने का जो सराहनीय प्रयास करती है।

वह हम सभी के लिए गौरव का विषय है राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना 1001 लोगों को हर वर्ष कंबल व साल वितरित करती है इस बार 2001 कंबल हर वर्ष वितरण का कार्यक्रम है जो बारी-बारी से हो रहा है राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने अपने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को सम्मानित किया क्रांतिकारियों के बारे में विचार भी प्रकट किया गया और कहा गया कि क्रांतिकारियों के सम्मान में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना सदैव रहेगी मैदान में ,सभी ने अपना बहुमूल्य समय समाज के प्रति देने का वचन भी दिया समाज को जागरूक बनाना और अच्छा बनाने में अपनी सहभागिता भी निभाने की जिम्मेदारी सभी ने ली राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना कबाड़ बीनने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचाना निःशुल्क सिलाई सेंटर खोल कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना यह कार्यक्रम लगातार कर रही है 4200 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ख्याति राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना को प्राप्त है कोरोना काल के विपरीत समय में 1001 परिवारों को राशन पहुंचाने का काम और 400 लोगों का राशन कार्ड बनवाने का कार्य राष्ट्रीय निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में किया गया था मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव जनाब महताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता जनाब शिब्बू शेख, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेना श्री महेश अग्रहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार यादव, जिला संगठन मंत्री श्री दिनेश केसरी, श्री अरुण प्रजापति सामाजिक कार्यकर्ता,नगर अध्यक्ष श्री विकास कुमार गौड़, नगर महासचिव श्री पारसनाथ चौधरी श्री रमेश जयसवाल के अलावा महिला सेना के प्रदेश सचिव श्रीमती सोनी खान, जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता भारती, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम देवी, मंडल 15 की अध्यक्ष शबनम खान, मंडल 1 के अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती देवी, मंडल 15 की अध्यक्ष श्रीमती राधिका मौर्या श्रीमती रजवंती यादव श्रीमती माया देवी श्रीमती प्रमिला देवी के अलावा 201 जरूरतमंद महिलाएं मौजूद रही संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवदत्त दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *