सफल समाचार अजीत सिंह
सोनभद्र -शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में श्री सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज से भरे अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया। जिसमे कुल 20 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण m check apps के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमे 12 वाहनों को लोढ़ी/डाला/दुद्धी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया।