सफल समाचार अजीत सिंह
विश्व हिंदू महासंघ इकाई सोनभद्र में आक्रोश जिला अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय
ओबरा/सोनभद्र
फ़िल्म एक जरिया होता है समाज के बुराइयों को दिखाने के लिए। जिससे समाज की कुप्रथा को दूर किया जा सके। लेकिन कुछ देश विरोधी ताकते है जो देश की अखंडता को खंडित करने में बाज़ नहीं आते। बॉलीवुड एक जरिया बन गया है देश विरोधी गतिविधियों को अमलीजामा पहनाने का और उनका प्रोपेगैंडा सफल करने में अभिनेता-अभिनेत्री व डाइरेक्टर प्रोड्यूसर साथ देते है। बॉलीवुड में कई ऐसे फिल्मों का निर्माण खास प्रोपोगेंडा के ज़रिए किया गया। जिससे हिन्दू धर्म को ठेश लगा है। इस समय की सबसे विवादित फ़िल्म पठान को लेकर भी हिंदुओं में गुस्सा काफी देखने को मिल रहा। जिसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू महासंघ ने भी मोर्चा खोल विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान शारुख खान व पठान फ़िल्म यूनिट का पुतला फूंका गया। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि, फिल्में देश व समाज को दिशा देने के लिए होती हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत फिल्म पठान देश व समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही है फिल्म में केसरिया रंग की खिल्ली उड़ाने तथा नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने से विश्व हिंदू महासंघ आक्रोशित है। विंध्याचल मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पांण्डेय जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि, फिल्म निर्माताओं को हिंदू संस्कृति का भी ध्यान रखना चाहिए। हम ऐसी किसी भी फिल्म को नहीं चलने देंगे, जिसमें हिंदू मान बिंदुओं का उपहास, देवी देवताओं के अभद्र चित्र व नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया हो।
जिला अध्यक्ष राम कुमार जयसवाल ने कहा कि, विश्व हिंदू महासंघ के साथी अपने जिले में जिलाधिकारी महोदय को इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने हेतु ज्ञापन देंगे।
सिनेमाघरों के मालिकों से भी अपील करेंगे कि, वे इस फिल्म को प्रदर्शित न करें। समाचार पत्रों ,न्यूज़ चैनल्स व सोशल साइट्स पर भी इस फिल्म के विरुद्ध जनमत तैयार किया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र इकाई के पदाधिकारी सदस्य ,नंदकिशोर खरवार , अरविंद सिंह चोपन ब्लाक प्रभारी ,बच्चन लाल सेक्टर संयोजक , उमाशंकर केसरी सेक्टर संयोजक , धीरज प्रक्रिया प्रजापति सेक्टर महामंत्री , आशु पास पाठक सेक्टर उपाध्यक्ष , दीपक पांडे सेक्टर अध्यक्ष , चंद्रपाल सेक्टर अध्यक्ष , अभिषेक सहानी सेक्टर अध्यक्ष , बृजेश शर्मा नगर मंत्री , कृपाशंकर केसरी सेक्टर उपाध्यक्ष ,विनोद तिवारी नगर प्रभारी , सूरजीत जायसवाल नगर सचिव , विनोद दुबे नगर महामंत्री, आशीष मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, अविनाश नगर उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा नगर संरक्षण ,सर्वेश धर दुबे नगर अध्यक्ष ,रोहित गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष, चोपन ब्लाक अध्यक्ष शुभम कुशवाहा उपस्थित रहे।