देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल ढहा , दोनों ओर से यातायात बंद

उत्तराखंड देहरादून

सफल समाचार

देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार सुबह ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर से यातायात को बंद कराया। पुलिस ने वकल्पिक मार्ग शुरू करवा दिया है।

थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। घटना में जानी नुकसान की कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी।

वर्ष 2018 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर इस पुल के निर्माण पर आठ करोड़ की लागत आई थी। लेकिन पुल विवाद मेंतब आया जब पुल पर उदघाटन से पहले ही दरारें आ गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *