सफल समाचार
विश्वजीत राय
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाँक 10/01/2023 को यातायात निरीक्षक के पर्यवेक्षण में यातायात के पुलिसकर्मियों द्वारा कुहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पडरौना और कसया के विभिन्न चौराहों पर वाहनो में रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।
वाहन चालकों को यातायात नियमो से संबंधित हैंडबिल्स /पर्चे देकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमो के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात कर्मियों द्वरा दुर्घटना बाहुल्य स्थानो का भ्रमण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है जिससे सड़को पर होने वाली घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु अन्य आवश्यक कदम उठाए जा सके। साथ ही शहर में निर्धारित नव चिन्हित पार्किंग स्थलों से ही वाहनो का संचालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु वाहन चालकों को निर्देशित किया जा रहा है।