स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ओबरा नगर में निकली गई रैली

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ओबरा नगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गयी सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारि सामिल हुए स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया!
इस दौरान
पूर्व प्रान्त सह विपुल शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर यात्रा की शुरुआत की, शोभा यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होते हुए नगर भ्रमण कर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाप्त हुई!तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया!शोभायात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए सूत्र वाक्यों का जयघोष करते हुए।नगर को नंद के आनंद की जय विवेकानंद की जय घोष गूंज उठा कार्यक्रम सयोजक सौरभ सिंह पंकज ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवनचरित्र से परिचित कराया।प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य अभिषेक अग्रहरी ने कहा हम सब युवा तरुणाई को स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों को अपने आचरण में लाना होगा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे जी पवन मिश्रा जी जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह जी एवं ओबरा नगर पंचायत की मनोनीत सभासद सुनीता पांडे जी संकटमोचन झा जी सूरज मिश्रा जी प्रदीप शर्मा जी राहुल गुप्ता जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनमोल सेठ जी तहसील संयोजक अनिकेत सिंह कृष्णा पासवान नील प्रताप अंशु पटेल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *