थाना कसया पुलिस टीम द्वारा पिकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 08 लाख रू0/-) के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.01.2023 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामाभार मोड़ के पास से पिकप वाहन UP 57 AT 8123 से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 75 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें से 8pm की 27 पेटी, बैगपाइपर की 15 पेटी ऑफिसर चॉइस की 28 पेटी तथा राफ्लेट मैटर्ड की 05 पेटी (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 08 लाख रू0/-) के साथ 02 शराब तस्करों 1-संदीप भील पुत्र रामप्रसाद मुसहर साकिन जंगल नाहर छपरा थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 2-रामदुलारे पुत्र नत्थू यादव सा0 डुमरी थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0039/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 0039/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-संदीप भील पुत्र रामप्रसाद मुसहर साकिन जंगल नाहर छपरा थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2-रामदुलारे पुत्र नत्थू यादव सा0 डुमरी थाना कसया जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
1-कुल 75 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्राण्ड (8pm की 27 पेटी,बैगपाइपर की 15 पेटी, ऑफिसर चॉइस की 28 पेटी, राफ्लेट मैटर्ड की 05 पेटी कुल कीमत लगभग 05 लाख रू0/-)
2-एक अदद मैजिक पिकअप नं0 UP 57AT 8123 (कीमत लगभग 03 लाख रू0/-)

बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
2-व0उ0नि0 श्री हरेराम सिंह यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाण्डेय कां0 साहिल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री चंदन मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर
5-कां0 अभिषेक मौर्य थाना कसया जनपद कुशीनगर
6-कां0 अनीष यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
7-का0 साहिल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *