ओबरा नगर में शनि देव मंदिर पर शनिश्चरी अमावस्या पर विशाल भंडारा व वस्त्र वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

ओबरा-ओबरा नगर के सेक्टर 8 समीप स्थित शनि देव नगर के शनि देव मंदिर पर 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर विशाल भंडारा (वस्त्र वितरण) कार्यक्रम का आयोजन होगा।मंदिर के महंत श्री शनि पीठाधीश्वर अनंत विभूषित बालयोगेश्वर आनंद महंत स्वामी शनि महाराज जी ने अवगत कराया कि 21-01-2023 दिन शनिवार के दिन शनि अमावस्या के दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ शनिदेव भगवान का पूजन अर्चन,हवन एवं आरती प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगा। तत्पश्चात मध्य दोपहर 12:00 से 4:00 तक विशाल भंडारे व वस्त्र वितरण का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।

बालयोगेश्वर आनंद महंत जी ने बताया कि माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। यह अमावस्या शनिवार के दिन हो रही है इसलिए इस अमावस्या को शनिश्चरी अमावस्या भी कहते हैं। दरअसल इससे पहले 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस लिहाज से भी शनि को प्रसन्न करने के लिए शनि अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है।वैदिक पंचांग के अनुसार 7 जनवरी से माघ महीने की शुरुआत होगी। इस दिन अमावस्या तिथि होने के कारण पितरों के लिए श्राद्ध कार्य किए जाते हैं।इस दिन शनि अमावस्या के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय भी किए जाते हैं। मौनी अमावस्या और शनि अमावस्या 21 जनवरी सुबह 06:17 बजे से शुरू होगी और 22 जनवरी 02:22 सुबह तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें।इस दिन धनु, कुंभ, मकर, मिथुन और तुला राशि वालों और शनि की ढैया और साढ़ेसाती वालों को शनि का पूजा करनी चाहिए। शनि भगवान को काल तिल और पीपल के आगे दिया जलाना चाहिए।मंदिर में आयोजित कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के सफल बनाने के लिए मंदिर पुजारी कमलेश उपाध्याय व भक्तगण तन मन से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *