सफल समाचार गणेश कुमार
चोपन- आज दिनांक 23/01/20223 नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं व चोपन पुलिस व व्यापारी संगठन,सामाजिक संगठनों द्वारा करीब कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। चोपन मेन बाजार बस स्टैंड, चोपन पुल तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चे, पुलिस विभाग व सामाजिक संगठनों के लोगों ने यातायात नियम का शपथ ग्रहण लिया। शपथ ग्रहण के दौरान चोपन थाना अध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने अवगत कराया कि यातायात के दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लनाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। ड्राइविंग के नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं और गलत दिशा में भी वाहन न चलाएं। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन ना चलाएं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।