74वां गणतंन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व जिले में गरिमापूर्ण, हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

सोनेभद्र-जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में 74वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्टट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराने के उपरान्त कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में प्रतिभाग किये।इस दौरान जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कहाकि कि राष्ट्रीय पर्व से अच्छें विचारों का संचार होता है और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आहवान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखें और गरीब जनता के प्रति हमदर्दी रखते हुए मुकम्मल जानकारी के साथ बेहतर सहूलियत आम नागरिकों को देने में अपना योगदान दें। देश को आजादी काफी कुर्बानियों के बाद मिली है, तभी देश आजाद होकर अपना संविधान लागू किया जो विश्व का सबसे महान अनोखा व कल्याणकारी संविधान है। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार की महत्वांकाक्षी योजनाओं पर विस्तार से रौशनी डालते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से सतप्रतिशत लाभान्वित करने का कार्य किया जाना चाहिए, 74वें गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार सहित विभिन्न कार्यालयों में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प व महापुरूषों/महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गत वर्ष की भांति हर्षोंल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलवाया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों व जनपदवासियो को इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी श्री भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री आशुतोष दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह, श्री रामलाल यादव, श्री इसरार अहमद खाॅ, श्री सुरेश पाठक, आदि ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनसुनवाई शिकायत निस्तारण में सराहनीय कार्य करने वाले श्री रामलाल यादव प्रशासनिक अधिकारी, रविकान्त त्रिपठी, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इसी प्रकार ग्राम समाधान दिवस व मेरा प्लास्टिक मेरा अभियान में सराहनीय कार्य हेतु श्री अनिल केशरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित में उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट श्री प्रमोद तिवारी, श्री सुरेश पाठक,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुशील सिंह, पी0ओ0 डूडा श्री राजेश उपाध्याय, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी श्री अनिल कुमार गुप्ता, पत्रकारगण, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, श्री रामअधार आशुलिपिक जिलाधिकारी, श्री राजीव शुक्ला, श्री अमूल कुमार वर्मा नाजिर, श्री कन्हैया सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी अनुभागो/विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश पाठक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *