उधमसिंहनगर पुलिस का बदमाशो पर प्रहार, जान से मारने की नीयत से मारपीट से सम्बन्धित 25 हजार का ईनामी शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार
मयंक तिवारी

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार जनपद में इनामी अभियुक्तगणों की धरपकड़ सम्बन्धित अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के पर्यवेक्षण में जान से मारने की कोशिश व मारपीट के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोत0 किच्छा के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस द्वारा एफआईआर नम्बर 55/2022 धारा 147/148/149/307/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित/ईनामी अभियुक्त करन पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी नारायणपुर लालपुर थाना किच्छा जनपद उ0सि० नगर उम्र 23 वर्ष जो पिछले 11 माह से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपना निवास स्थान बदल रहा था को कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए, SOG उधम सिंह नगर की मदद व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30/01/2023 को समय 21.35 बजे विनोद टम्टा के मकान बगवाड़ा गुरुद्वारे के पास थाना रुद्रपुर में किराये में रह रहा था से गिरफ्तार किया गया है।, अभियुक्त उपरोक्त पर 25000/ रूपए का ईनाम भी घोषित था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता वांछित अभियुक्त करन पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी नारायणपुर लालपुर थाना किच्छा जनपद उ० सि०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *