भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
प्रवीण शाही

बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह,सांसद रमापति राम त्रिपाठी, विजय कुमार दुबे, ओ पी मिश्र आदि ने सम्बोधित किया

भारतीय जनता पार्टी को यहां तक पहुंचाने में पांच-पांच पीढ़ियों की तपस्या शामिल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत सुख, खुशी, महत्वाकांक्षा और सफलता इन सबको तिलांजलि देकर समाज और देश को सशक्त करने में जुटा है।परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है। तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने हाटा के एक मैरेज हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।

बैठक को व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीए ओ पी मिश्र, देवरिया से सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने किया।
प्रथम सत्र का संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल व द्वीतिय सत्र का संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय द्वारा किया गया।कार्यसमिति में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, विधायक मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र,तारा प्रसाद सिंह, जगदम्बा सिंह, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पडरौना नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष विनय जायसवाल,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर मणि त्रिपाठी,पवन केडिया,मदन गोविंद राव,दीपलाल भारती, डॉ पी के राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैया गोंड,डाटा प्रबन्धन के जिला संयोजक विवेकानंद शुक्ल,सह संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख और जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय व्यास राय कार्यसमिति के समक्ष राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी तथा समर्थन जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय द्वारा किया गया।

तत्पश्चात कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *