थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनारवण, चोरी गये सामान, पशु व 69,600/-रू0 नगदी तथा अवैध शस्त्र के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाकं 09.02.2023 को रामपुर झुरिया स्थित दारू भट्ठी के पास से थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों 1-राजन गौड़ पुत्र फकीर गौड़ 2-अनूप मल्ल पुत्र बृजेश मल्ल साकिनान बरसैना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये सामान, पशु(09 अदद सुअर), व 69,000/-रू0 नगदी तथा अवैध शस्त्र की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2023 अंतर्गत धारा 380/411 भादवि तथा मु0अ0सं0 63/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 57/2023 अंतर्गत धारा 380/411 भादवि0 थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-मु0अ0सं0 63/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बनाम राजन उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-राजन गौड़ पुत्र फकीर गौड़ साकिन बरसैना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-अनूप मल्ल पुत्र बृजेश मल्ल साकिन बरसैना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

अभियुक्त राजन गौड़ उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 789/2020 धारा 379 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2-मु0अ0सं0 792/2020 धारा 379/411 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3-मु0अ0सं0 003/2023 धारा 379/411 भादवि थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
4-मु0अ0सं0 005/2023 धारा 41/411/413/414/467/468/471 भादवि थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
5-मु0अ0सं0 276/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर

बरामदगी का विवरण-
1-09 अदद पशु(सुअर)
2-कुल 69,600/- रू0 नगदी
3-तीन अदद मोबाइल विभिन्न ब्रॉण्ड की
4-एक अदद देशी कट्टा व कारतूस 12 बोर

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-व0उ0नि0 राजेश थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3-आरक्षी अनिल कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4-आरक्षी अनिल कुमार यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *