उधमसिंह नगर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा लालपुर में आयोजित किया गया बजट पर चर्चा कार्यक्रम

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार
मयंक तिवारी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा लालपुर में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम मे पहुंचे समस्त किसानों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘अमृतकाल’ में देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है, विश्व पटल पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किया गया बजट किसानों के लिए ऐतिहासिक बजट है। आजादी के इस ‘अमृतकाल’ में कर्तव्यों पर चलते हुए विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने में इस बजट का बड़ा योगदान है। गांव, गरीब, महिला, किसान, वंचित, आदिवासी, मध्यम वर्ग, वरिष्ठ जन सबके लिए बड़े-बड़े फैसले इस बजट में लिए गए हैं।

बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया अभियान मिलेट्स को लेकर भी शुरू किया है, विश्व बाजार में मोटे अनाज की पहचान बने इसके लिए केंद्र सरकार ने इसको “श्री अन्न” का नाम दिया है। बजट में किसानों को को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पर्याप्त संभावनाएं दी गई हैं, इस देश की कृषि की सच्ची ताकत छोटे किसानों में हैं, यह छोटे किसान पिछले सरकारों उपेक्षित रहे, केंद्र सरकार ने छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इन्हें बैंकिंग से जुड़ा है। साल में तीन बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में जमा होती है। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की किसान केंद्रित नीतियों के कारण किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। बजट पर चर्चा कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन नव मनोनीत जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोरा, राजेश तिवारी, बलजीत गाबा, प्रवीण छाबड़ा, प्रवीण छाबड़ा, अमित मदान, आदेश मिश्रा, नारायण पाठक, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा ,अंकित पाठक ,रघुनाथ ,गुरबाज सिंह ,अमृतपाल रंधावा, रवि कांत वर्मा, सतीश छाबड़ा, ज्ञान सिंह, विवेक राय, सतीश कक्कड़ ,उमेश कुमार, सूरज कुमार, भूपेंद्र, सुमन सिंह, दिलीप चीलवाल, अजीत पांडे ,राज गगनेजा ,शरण संधू ,गोपाल पटेल ,चंदन भट्ट ,भारत मिश्रा ,भरत मिश्रा ,राजेश कश्यप ,अमित कश्यप ,मनोज यादव ,अखिलेश यादव समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *