सफल समाचार गणेश कुमार
चोपन-आज दिनांक 25.02.2023 को थाना स्थानीय पर आयोजित थाना समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। थाना दिवस के दौरान 05 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से सम्बन्धित पड़े तथा 15 प्रा0 पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित पड़े, मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्र जो पुलिस विभाग से सम्बन्धित थे तथा 09 प्रा0 पत्र जो राजस्व विभाग से सम्बन्धित था का निस्तारण किया गया। थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शेष 06 प्रा0पत्र सम्बन्धित राजस्व कर्मी को वास्ते निस्तारण दिया गया।