थाना जटहांबाजार पुलिस द्वारा 1.8 किग्रा अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 28,000/- रु0) के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.03.2023 को थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार मय टीम थाना जटहांबाजार द्वारा आस्था इण्टर मिडिएट कालेज के पास से एक अभियुक्त 1-कुतुब्बुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम साकिन सोहरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से1.8 किग्रा अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 28,000/- रु0) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है अभियुक्त एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरुद्ध जनपद कुशीनगर के थाना को0 पडरौना एवं थाना थावे जनपद गोपालगंज बिहार राज्य में कई मुकदमें पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-कुतुब्बुद्दीन अंसारी पुत्र इस्लाम साकिन सोहरौना थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-
1.8 किग्रा अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 28,000/- रु0)

अपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 46/2023 धारा 8/20 N.D.P.S. ACT थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर
2.मु0अ0सं0 1025/2012 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3.मु0अ0सं0 1091/2013 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4.मु0अ0सं0 416/2016 धारा 147/323/504/506/379 भा0द0वि0 थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
5.मु0अ0सं0 487/2017 धारा 147/323/504/452/324/307 भा0द0वि0 थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
6.मु0अ0सं0 0007/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना को0 पडरौना कुशीनगर
7.मु0अ0सं0 300/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
8.मु0अ0सं0 218/2020 धारा 414/34 भा0द0वि0 व 11 (डी),(ई) थाना थावे गोपालगंज बिहार

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1-थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर।
2- उ0नि0 उमेश कुमार यादव थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर।
3-का0 विनय यादव थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर।
4-का0 लालबाबू थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *