विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर
अब इसे क्या कहा जायेगा
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवरही के जिम्मेदारों ने सरकार द्वारा समान खरीदने के लिए लागू किये गए जेम पोर्टल पर ही खड़ंजा निर्माण और मिट्टी कार्य का टेंडर निकाल कर उसे आवंटित करने का कारनामा कर दिखाया है।सरकार द्वारा जारी प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक संख्या 11/2017/523/18.02.17-97(ल.उ.)/2016 में यह स्पष्ट रूप से वर्णित है कि जेम पोर्टल केवल सामग्री क्रय करने के लिए प्रभावी है इसमें सेवाओ को लिए जाने की कोई ब्यवस्था नही है ।जिम्मेदारों ने अपने मनमर्जी से नियमो को धता बताते हुए जेम पोर्टल पर ही खड़ंजा निर्माण और मिट्टी कार्य का निविदा आमंत्रित किया है और मजे की बात यह है कि उसे अपने हिसाब से आवंटित भी कर दिया गया है। सख्त तेवर और तेज तर्रार जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद जनपद के अंदर अधकारियों की ऐसी मनमानी समझ से परे है*