सफल समाचार गणेश कुमार
चोपन-चोपन थाना परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार की अध्यक्षता में अयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व से सम्बन्धित 09 व पुलिस से सम्बन्धित 04 हैं। मौके पर पुलिस से सम्बन्धित 04 प्रार्थना व राजस्व से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।शेष राजस्व से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र को शीघ्र निस्तारण हेतु मौके से मौजूद हल्का कानूनगो लेखपाल को दिया गया।