परम पूज्य पंकज जी महाराज का शुभागमन आज

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

सोनभद्र ( ओबरा,) मानव सृष्टि के सबसे अलौकिक रहस्यमयी महाशक्ति युग महापुरूष,परम संत बाबा जयगुरुदेवजी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य पंकज जी महाराज का 33 दिवसीय शाकाहारी सदाचारी, आद्यात्मिक वैचारिक जन जागरण यात्रा चोपन ब्लॉक के ओबरा के खैरटिया में (बृजेश यादव के घर के बगल में ) गुरुवार को 11 बजे से होना निश्चित हुआ है जिसमे पंकज महाराज जी द्वारा दिव्य अलौकिक सत्संग का आयोजन होगा और हर विमारी व आने वाले बुरे समय का कैसे सामना करे कि हम सब को मुक्ति मिल सके और हमारा जीवन सार्थक हो सतसंग के माध्यम से बताई जाएगी । बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी परम पूज्य पंकज महाराज का 33 दिवशीय दौरा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जन जागरण यात्रा ब्लॉक स्तरीय फिरोजाबाद ,ओरैया, कौशाम्बी, होते हुए चंदौली, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, रायबरेली, उन्नाव हरदोई, कानपुर देहात, इटावा, में सत्संग भृमण करते हुए सोनभद्र की पावन भूमि को नमन करते हुए ओबरा के खैरटिया में दिव्य सत्संग और नामदान भी देगे।जयगुरुदेव नाम वक्त समय का जागृत भगवान परमात्मा का नाम है सारे विश्व को शांति इसी नाम से मिलेगी ।सत्संग में आइए जिसमे भारत के आद्यात्मिक ऐसा दिव्य संदेश सुनने को मिलेगा।यह जानकारी जयगुरुदेव संगत सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अवधू सिंह यादव व बृजेश यादव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *