सीएम आज आएंगे देवरिया, करेंगे 479 करोड़ की 223 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को जिले में दो जगहों पर कार्यक्रम होगा। वह शहर जीआईसी ग्राउंड व भलुअनी के बहोर धनवती में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 479 करोड़ की 223 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 281 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, 198 करोड़ की लागत से तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण भी सीएम करेंगे।

इनमें बहोर धनवती स्थित मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले में सीसी रोड, नाली निर्माण, बाढ़ सुरक्षात्मक संबंधित कार्य शामिल हैं। जीआईसी में तीन पांडाल बनाए जा रहे हैं। यहां योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुलिस लाइंस में सीएम का हेलिकाॅप्टर उतारने के लिए हेलिपैड बनाया गया है। यहां से सीएम जीआईसी में सभा को संबोधित करेंगे।

दोआबा के 52 गांवों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा
4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध के ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से दोआबा के 52 गांवों के लगभग दो लाख की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। वहीं 15 सौ हेक्टेयर खेती हर साल नुकसान से महफूज हो जाएगी।

लोकार्पण
– करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोर धनवती का लोकापर्ण।
– 58.83 करोड़ की लागत से बरहज तहसील के घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
– 15.25 करोड़ की लागत से रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में प्यासी-मझौली मार्ग पर छोटी गंडक नदी सेतु के निर्माण कार्य का लोकार्पण।
– 11.95 करोड़ की लागत से हुए घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबंध के किमी 7.800 के मध्य कटाव निरोधक कार्य का लोकार्पण।
– 6.59 करोड़ की लागत से ग्राम तेनुआ के पास कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
– 5.15 करोड़ की लागत से राजकीय इंटर कालेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य का लोकार्पण।

शिलान्यास
– 4.80 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबंध पर ग्राम एकौना में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास।
– 2.6 करोड़ की लागत से ग्राम तिघरा करहकोल कटाव स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण।
– 6.31 करोड़ की लागत से घाघरा नदी के बाएं तट पर ग्राम तकिया धरहरा में कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास।
– 6.51 करोड़ की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित केवटलिया महेन तटबंध के किमी 3.150 से 3.400 के मध्य कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास।
– 2.15 करोड़ की लागत से गुर्रा नदी के बाएं तट पर भुसवल पिडरा तटबंध के किमी शून्य से 3.5 के मध्य पिच सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *