चोपन पुलिस के अथक प्रयास से काफी दिनों से फरार चल रहा 03 नफर वारण्टी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

चोपन-श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर महोदय द्वारा वांछित वारण्टी/ पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / आपरेशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना चोपन पुलिस के अथक प्रयास से गिरफ्तार शुदा 03 नफर वारण्टी को आज दिनांक 08.04.2023 को मा०न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

● गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं गिरफ्तारी का विवरण-0मु0नं0 163/18 धारा 325, 427, 506 भादवि राज्य वनाम अमरेश थाना चोपन से सम्बन्धित वारण्टी अमरेश पुत्र स्व० सहदेव उम्र 44 वर्ष निवासी महुआंव कला थाना चोपन सोनभद्र को महुआंव कला से दिनांक 8.4.23 को समय 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

●0मु0नं0 163/18 धारा 325, 427, 506 भादवि राज्य बनाम अमरेश थाना चोपन से सम्बन्धित वारण्टी कमलेश पुत्र स्व० सहदेव उम्र 37 वर्ष निवासी महुआंव कला थाना चोपन सोनभद्र को महुआंव कला से दिनांक 08.04.23 को समय 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

●0मु0नं0 2731/12 धारा 279, 304ए भादवि राज्य बनाम अख्तर कुरैशी थाना रा०गंज से सम्बन्धित वारण्टी अख्तर कुरैशी पुत्र लल्लन कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी थाना रोड़ चोपन थाना चोपन सोनभद्र को थाना रोड़ चोपन से दिनांक 08.04.23 को समय 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

● गिरफ्तार करने वाली टीम –
प्र0नि0 श्री लक्ष्मण पर्वत- थाना चोपन, सोनभद्र
उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया- थाना चोपन, सोनभद्र
उ0नि0 योगेन्द्रनाथ उपा० – थाना चोपन सोनभद्र
हे०का० अमित तिवारी – थाना चोपन सोनभद्र
हे०का० हवलदार यादव थाना चोपन सोनभद्र
का० संदीप शुक्ला थाना चोपन सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *