सफल समाचार
विश्वजीत राय
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार के निर्देशन में जनता व पुलिस के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे अभियान “बीट पुलिसिंग प्रणाली” के अन्तर्गत आज दिनांक 15.04.2023 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के बीट पुलिस अधिकारियों में से मुख्य आरक्षी अमित सिंह पीएनओ 062170837 थाना रामकोला को सर्वोत्तम BPO (बीट पुलिस अधिकारी) चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। उक्त मुख्य आरक्षी द्वारा अपने थाना क्षेत्र के बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जन मानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाया गया है।