देवरिया सिंघाड़ा निकालने गए वृद्ध की पोखरी में डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार
शेर मोहम्मद

बरहज क्षेत्र के भड़सरा गांव स्थित एक पोखरी में शनिवार की शाम डूबने से जयनगर-गौरा निवासी देवनारायण (72) सोनकर की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

देवनारायण भड़सरा गांव स्थित रेलवे लाइन के निकट एक पोखरी में सिंघाड़ा की खेती किए हुए थे। परिजनों के अनुसार वह रोज की भांति सिंघाड़ा निकालने गए हुए थे। इसी बीच अचानक छोटी नाव पलट गई। जिससे वह डूब गए।

हादसा देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर लोग दौड़ पड़े। जानकारी होने पर परिवार और वार्ड के लोग भी पहुंच गए। करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

देवनारायण के मौत की जानकारी होने पर पत्नी देवंती पछाड़ खाकर गिर पड़ी। जबकि पुत्री सुनैना और वंदना का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना से सभी हतप्रभ थे। सभी ईश्वर को कोस रहे थे। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *