सफल समाचार
प्रवीण शाही
नगर पंचायत चुनाव फाजिलनगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिलाओं से मतदान की अपील
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियो ने किया भ्रमण,मांगे वोट
जनपद कुशीनगर कुशीनगर- के नगर पंचायत फाजिलनगर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देने का काम किया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं की प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की कोशिश भी जारी है। यह बातें नगर पंचायत फाजिलनगर के भाजपा प्रत्याशी पशुपतिनाथ जायसवाल के पक्ष वोट करने लिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री कुशवाहा के नेतृत्व में महिलाओं से अपील किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया हैं। जिसके चलते अब बेटियां को सुरक्षा और सम्मान मिल रहा है। बेटियां पढ़-लिखकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। राशनकार्ड, शौचालय, रसोई गैस, सुमंगला योजना, आवास, बिजली कनेक्शन सहित अन्य योजनाओं के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही उन्हें घर मालिक बनाने का भी काम किया। उन्होंने तीन तलाक कानून की चर्चा करते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों को भी अपनी ससुराल में सम्मान से रहने का हक भी भाजपा ने दिलाया है। भाजपा सरकार ने बेटियों के हौसलों को पंख दिया है।
कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सबसे ज्यादा स्वास्थ्य रक्षा हमारी बहनों की हुई है। आर्थिक समस्या के चलते रोगों से परेशान महिलाओं का इलाज नहीं हो पाता था। अब पांच लाख रुपये तक मुफ्त में इलाज हो रहा है। भाजपा सरकार में गुंडा राज समाप्त हुआ। हमारी बहन-बेटियां निर्भीक होकर स्कूल कालेज जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र का विकास कराने के लिए अपने पक्ष में मतदान की अपील महिलाओं से की।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक अरुण मिश्र, मंडल महामंत्री कुशुम कुशवाहा पिंकी शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी सोनी तिवारी राणा प्रताप मिश्र, अभिषेक तिवारी, रिकी मिश्रा सहित भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।