थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा कुल 500 ग्राम अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 10,000/- रु0) के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

दिनांक 26.04.2023 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुबाष चौक नहर के पास से अभियुक्त अमन अंसारी पुत्र हासिम मियाँ साकिन बिनवलिया थाना शिकारपुर जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 500 ग्राम अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 10,000/- रु0) बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/2023 धारा 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 167/2023 धारा 8/20 NDPS Act

गिरफ्तार अभियुक्त-
अमन अंसारी पुत्र हासिम मियाँ साकिन बिनवलिया थाना शिकारपुर जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार

विवरण बरामदगी-
500 ग्राम अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 10,000/- रु0)

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 श्री विनय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री देवव्रत यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3. का0 चन्दन भारती थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
4. का0 धीरज पाल थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *