कुशीनगर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
विश्वजीत राय

दिनांक 27.04.2023 को थाना कप्तानगंज पुलिस, स्वाट व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़हरा बाबू नं0- 02 अभियुक्त संतोष सिंह के आरओ के प्लांट से 80 बोतल BACICCINUM PUL 200 व 125 शीशी बन्टी बबली भरा हुआ अपमिश्रित शराब व खाली 745 शीशी व बार कोड 2625 का दो लच्छा व एक अदद एल्कोहल मीटर व 19 अदद बन्टी बबली का खाली गत्ता व 01 किग्रा0 नौशादर व 05किग्रा0 यूरिया व दो अदद चार पहिया वाहन क्रमशः (01. इको वाहन नं0 UP53CW4420, 02. मैजिक वाहन नं0 UP57T9909) (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये) व जामा तलाशी की चिट बन्दी मुद्रा 3650/- रुपये बरामद कर मौके से 03 नफर अभियुक्तों 01. विजय कुमार मद्धेशिया पुत्र विभूति मद्धेशिया निवासी वार्ड नं0 2 नरकटिया मुहल्ला पिपराईच थाना पिपराईच जिला गोरखपुर, 02. सन्तोष कुमार सिंह पुत्र रामनरायन सिंह साकिन बड़हरा बाबू नं0 2 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर व 03. नवरंग सिंह पुत्र स्व0 दयानन्द सिंह साकिन बड़हरा बाबू नं0 2 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/2023 धारा 60, 60(2), 63, 72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471,272 भा.द.वि. व 60,62,63 कापी राइट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 168/2023 धारा 60, 60(2), 63, 72 आबकारी अधि0 व 420,467,468,471,272 भा.द.वि. व 60,62,63 कापी राइट एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. विजय कुमार मद्धेशिया पुत्र विभूति मद्धेशिया निवासी वार्ड नं0 2 नरकटिया मुहल्ला पिपराईच थाना पिपराईच जिला गोरखपुर
2. सन्तोष कुमार सिंह पुत्र रामनरायन सिंह साकिन बड़हरा बाबू नं0 2 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3. नवरंग सिंह पुत्र स्व0 दयानन्द सिंह साकिन बड़हरा बाबू नं0 2 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण- (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये)
1. 80 बोतल BACICCINUM PUL 200
2. 125 शीशी बन्टी बबली भरा हुआ अपमिश्रित शराब व
3. खाली 745 शीशी
4. बार कोड 2625 का दो लच्छा
5. एक अदद एल्कोहल मीटर
6. 9 अदद बन्टी बबली का खाली गत्ता
7. 01 किग्रा0 नौशादर व 05 किग्रा0 यूरिया
8. दो अदद चार पहिया वाहन क्रमशः (01. इको वाहन नं0 UP53CW4420, 02. मैजिक वाहन नं0 UP57T9909), 9. जामा तलाशी की चिट बन्दी मुद्रा 3650/रुपये

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 श्री विनय कुमार सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
2. निरीक्षक अपराध श्री धनन्जय कुमार राय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
3. निरीक्षक श्री सुशील कुमार शुक्ला स्वाट टीम प्रभारी जनपद कुशीनगर
4. व0उ0नि0 श्री सूर्यभान यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
5. उ0नि0 श्री राकेश रोशन सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
6. आ0नि0 विनय कुमार सरोज जनपद कुशीनगर
6. उ0नि0 श्री आलोक कुमार यादव स्वाट टीम कुशीनगर
7. हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
8. हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
9. हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम कुशीनगर
7. हे0का0 तेजपाल सिंह आबकारी कुशीनगर
8. का0 दुर्ग विजय सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
9. का0 बादल सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
10. का0 सचिन कौरव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
11. का0 रितेश यादव थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
12. हे0का0 अभिषेक राय थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
13. का0 किशन सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
14. का0 संदीप सिंह थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
15. का0 सौरभ कुशवाहा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
16. का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम कुशीनगर
17. का0 सन्दीप भाषकर स्वाट टीम कुशीनगर
18. का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *