सफल समाचार गणेश कुमार
चोपन-नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल,निष्पक्ष,शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 07/05/2023 को रैपिड एक्शन फोर्स व पुलिस जवानों द्वारा थाना क्षेत्र के सम्पूर्ण कस्बा चोपन-सिन्दुरिया रोड,चोपन बैरियर, गौरवनगर, अवकाशनगर, प्रीतनगर, गड़ईडीह, हाइड्रिल कोलोनी,हिल कालोनी,लोको कालोनी,सम्पूर्ण कस्बा डाला क्षेत्र-चुड़ी गली,मलीन बस्ती,बाड़ी डाला,नई बस्ती,डाला चढ़ाई आदि स्थानो पर आरएएफ 91वीं बटालियन मुख्यालय लखनऊ की बी कम्पनी के श्री डी०के० सिंह उपसेनानायक,श्री सरोज कुमार सहायक सेनानायक,निरी0 श्री अभिषेक कुमार,निरी0 श्री अशरफ अली मय 82 मेम्बर व थाना स्थानीय की पर्याप्त फोर्स के साथ एरियो डेमिनेशन/पैदल मार्च करते हुए आम जनमानस से समन्यवय स्थापित करके निर्भिक एवं निडर होकर मतदान करने की अपील की गयी एवं सलाह दी गयी तथा आम जनमानस को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।इस दौरान चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत,डाला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।