कोरोना काल में एनजीओ ने जरूरतमंदों की मदद करके मानवता की मिसाल कायम की – श्रीमती उषा बाजपेई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा

उत्तराखंड उधमसिंह नगर

सफल समाचार 
हरेन्द्र राय 

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती उषा बाजपेई ने आज उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एनजीओ ने जरूरतमंदों की मदद करके मानवता की मिसाल कायम की है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित एनजीओ प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों से संवाद कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में 2 साल पुराने एनजीओ को अनुदान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा हैं ताकि यह एनजीओ सरकारी अनुदान लेकर समाज के विभिन्न तबकों के जनकल्याण और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य कर सकें। लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि यह एनजीओ सरकार से मिलने वाले अनुदान का इस्तेमाल सही से करें।

उन्होंने कोरोना काल के दौरान एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों को सराहते हुए कहा कि कोरोना के उस भयावह दौर में पूरे देश में एनजीओ और स्वयं सेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की, जो इंसानियत का जीता जागता उदाहरण है।
मेयर रामपाल सिंह ने श्रीमति उषा बाजपेई का नगर निगम पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न संस्थाएं चाहे करोना कॉल हो या अन्य किसी प्रकार की परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से तन मन धन से कार्य करती है।उन्होंने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंची राष्ट्रीय कार्यकारणी सद्स्य श्रीमती उषा बाजपेई का जिलाध्यक्ष श्रीमति विमला मुंडेला, मेयर रामपाल सिंह,भाजपा कुमाऊं सहसयोंजक शैली फुटेला,जिला मीडिया प्रभारी चंद्र कला राय, रितु अग्रवाल ने स्वागत किया।
इस अवसर पर विभिन्न एनजीओ से आलोक जैन,विराट आर्य,हरविंदर सिंह चुघ,अरुण चुग,डाक्टर मनमोहन सिंह,सुमन मिश्रा,सोनम सिंह, रुनु शर्मा,रविंद्र शर्मा,उषा जैन,संजीव अरोरा,हरीश चौधरी आदि मौजूद थे।

इधर एक अन्य कार्यक्रम में श्रीमति बाजपेई ने स्कूली बच्चों से संवाद किया और बालिकाओं की स्थिति जानी।उन्होंने बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महिलाओं के अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।इस कड़ी में उन्होंने महिलाओं के लिए आवास योजना शुरू की है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति विमला मुंडेला, शैली फुटेला, रजनी रावत आदि मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *