पूर्व प्रधान “चर्चित हत्याकाण्ड” का खुलासा, मय आलाकत्ल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तारः

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

दिनांक 27.05.2023 को थाना रामकोला,स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना रामकोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2023 धारा 302/120बी/34 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल दो अदद भुजाली, 02 अदद मोटरसाईकिल एच एफ डिलक्स, तीन अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया एवं घटना में सम्मिलित 03 शातिर अभियक्तों 1-अनुपम साहनी पुत्र रामनाथ साहनी सा0 खोटही चैत्री टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, 2-रामनाथ साहनी पुत्र स्व0 सूर्यबल्ली सा0 खोटही चैती टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर व 3- रामबदन चौधरी पुत्र पारस चौधरी सा0 खोटही गंगया टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 202/2023 धारा 302/120बी/34 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-अनुपम साहनी पुत्र रामनाथ साहनी सा0 खोटही चैत्री टोला थाना रामकोला जनपद
2-रामनाथ साहनी पुत्र स्व0 सूर्यबल्ली सा0 खोटही चैती टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
3-रामबदन चौधरी पुत्र पारस चौधरी सा0 खोटही गंगया टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि रामनाथ साहनी के द्वारा नवीन परती की भूमि पर खोदे गए पोखरे में मछली पालन का काम कई वर्षों से किया जा रहा था जिसको मृतक राम हरख यादव पूर्व प्रधान के द्वारा खाली कराया गया था जिस कारण रामनाथ उपरोक्त को आर्थिक क्षति व सामाजिक हनन हुआ था। इस कारण प्रतिशोध लेने के लिए रामनाथ ने अपने लड़के अनुपम व उसके दोस्त रामबदन के साथ मिलकर दिनांक 23-05-2023 को उक्त घटना को अंजाम दिया था।

बरामदगी का विवरण-
1-दो अदद आलाकत्ल भुजाली ,
2-दो अदद मोटर साईकिल (एचएफ डीलक्स)
3-तीन अदद मोबाइल फोन

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1-प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
2-प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम कुशीनगर
3-व0उ0नि0 श्री श्रीप्रकाश राय थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 श्री आलोक यादव स्वाट टीम कुशीनगर
5-उ0नि0 श्री शरद भारती सर्विलांस सेल प्रभारी कुशीनगर
6-हे0का0 लक्ष्मण सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीगर
7-हे0का0 रामप्रवेश चौधरी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
8-हे0का0 अमित सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
9-हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
10-हे0का0 रणजीत यादव- स्वाट टीम कुशीनगर
11-हे0का0 राघवेन्द्र सिंह- स्वाट टीम कुशीनगर
12-हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद स्वाट टीम कुशीनगर
13-हे0का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम कुशीनगर
14-कम्प्यूटर आपरेटर सुशील सिंह सर्विलांस सेल कुशीनगर
15-कम्प्यूटर आपरेटर शम्मी सर्विलांस सेल कुशीनगर
16-हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर
17-का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम कुशीनगर
18-का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर
19-का0 शिवा सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
20-का0 शुभम वर्मा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
21-का0 अंकुर चौधरी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *