प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कराया दर्ज, शादी का वादा करके एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

सुरौली थाने में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने शादी का वादा करके उससे एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद लड़की परिजनों को लेकर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

सुरौली क्षेत्र की एक लड़की ने परिजनों के साथ आकर उसी थाना क्षेत्र के पैकौली टोला नगर के रहने वाले सुनील निषाद पुत्र बिंदेश्वरी निषाद पर आरोप लगाया है कि वह उनके घर करीब एक साल से आती-जाती थी। इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई, उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। उसने उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

शुक्रवार को परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *