जन चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

विकासखंड घोरावल के मरसड़ा ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल के माध्यम से शासन स्तर से चलायी जा रही सभी योजनाओं के बारे में सभी विभागो द्वारा जानकारी दी गयी.l। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, उपजिलाधिकारी, क्षेत्रधिकारी व थाना प्रभारी घोरावल, श्रम निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्रीय लेखपाल, प्रोबेशन विभाग से शेषमणी दुबे व साधना मिश्रा,ग्राम प्रधान, कोटेदार तथा अन्य विभागीय कर्मचारी तथा जन समुदाय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला कल्याण से सम्बंधित योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना,मातृ वंदना योजना, वी सी सखी, बाल विवाह कों रोकने के संबंध में जन जागरूकता तथा मानव तस्करी कों रोकने हेतु टीम के बारे में जानकारी दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस समय साइबर अपराधों से सभी कों सतर्क रहने की आवश्यता है, इसके अलावा मिशन शक्ति, पुलिस हेल्पलाइन, महिला अपराध से बचने के उपाय के बारे चर्चा की।अपर जिलाधिकारी ने कहा की निर्विवाद वारासत का अभियान चल रहा है और गाँव वार लेखपाल खतौनी पढ़ रहे है। जिस भूमिधर की मृत्यु हो गयी है उनके वाऱीसों कों नाम वरासत किया जा रहा है इसके अलावा नाम संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *