थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.06.2023 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा अभियुक्त मैनुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन साकिन कस्बा फाजिलनगर वार्ड नं0 14 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोबाईल फोन रेडमी 07 व घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल वाहन नं0 UP 57 BF 6496 बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2023 धारा 379,411 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 185/2023 धारा 379,411 भादवि0 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
मैनुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन साकिन कस्बा फाजिलनगर वार्ड नं0 14 थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 85/2022 धारा 147,307,323,324,504,506 भादवि0 व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद एन्ड्रायड मोबाईल फोन रेडमी 07
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल वाहन नं0 UP 57 BF 6496

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री अभिषेक विश्वकर्मा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. का0 जगदीश प्रजापति थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. का0 राघवेन्द्र मिश्रा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *