जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वच्छ जल पम्प हाउस का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने आज कोन क्षेत्र के हर्रा गांव में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन स्वच्छ जल पम्प हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सी0डब्ल्यू0आर0 के कार्य को पूर्ण पाया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाटर टैंक, पानी सप्लाई के लिए लगायी गयी मशीनों व यंत्रों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया और इसके सम्बन्ध में सम्बन्धितों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने अन्य निर्माण कार्य के प्रगति में धीमी गति को देख नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धितों से जानकारी प्राप्त की तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्य में और तेजी लाने के निर्र्देश दियें। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को मौके पर न दिखने पर उनके सम्बन्ध में जानकारी ली, तो सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि वो नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में और तेजी लाया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कर दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री का विशेष ध्यान दिया जाये और सही सामग्री का उपयोग किया जाये और उपयोग होने वाली सामग्रियों के गुणवत्ता की जाॅच भी समय-समय पर किया जाये, जिससे निर्माण बेहतर और मजबूती के साथ पूर्ण किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *