आयुष केसरवानी बनाए गए विन्ध्य सेवा फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष

Uncategorized उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक व पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य सेवा फाउंडेशन सोनभद्र के जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज का नगर अध्यक्ष युवा समाजसेवी आयुष केसरवानी को मनोनीत किया गया। फाउंडेशन के नए नगर अध्यक्ष आयुष केसरवानी ने कहां है कि जल्द नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा और अगले माह से फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर क्रियान्वयन किया जाएगा।वही आयुष के नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों के समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।उपरोक्त आशय की जानकारी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *