राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की मासिक बैठक हुई संपन्न

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

ओबरा थाना के अंतर्गत ओबरा राम मंदिर कॉलोनी मैं राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानव अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन कार्यकारी इकाई सोनभद्र की बैठक राम जी के चबूतरे पर संपन्न किया गया और बैठक में राष्ट्रीय सूचना अधिकार मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन के बारे में चर्चा किया गया और सबसे ज्यादा मानसून सत्रआने की वजह से सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के द्वारा मिलकर एक स्वर में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने पर जोर दिया गया जिसमें संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने बैठक में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बैठक की अध्यक्षता विंध्याचल मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल ने कियाऔर संचालन जिला महासचिव अशोक कुमार ने किया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारियों ने यह कह कर संकल्प लिया गया हम सभी के द्वारा इस पर्यावरण सत्र में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण लगाने का कार्य करेंगे जिससे हमारे आने वाले भविष्य में हमारी पीढ़ियों को ऑक्सीजन के लिए हॉस्पिटल में लाइन में खड़ा होने की जरूरत ना पड़े इस बैठक में मंडल अध्यक्ष विंध्याचल राजू जायसवाल, मंडल महासचिव कन्हैया केसरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शबनम, जिला महासचिव अशोक कुमार ,जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर जयसवाल ,जिला सचिव पर्यावरण संरक्षण संगठन राजन निषाद, जिला सचिव सूचना अधिकार प्रदुम साहनी, कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार कनौजिया, रवि साहनी और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *