भाजपा मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता,नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्म दिवस समारोह की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश प्रयागराज

सफल समाचार 
आकाश राय 

अधिकारियों संग मंत्री ने किया निरीक्षण,बेहतर व्यवस्था के लिए दिया निर्देश।
प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का का पुर्नप्राप्त जन्म दिवस प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ ही भव्यतम तरीके से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को मंत्री नन्दी ने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।
12 जुलाई 2010 को उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर आरडीएक्स रिमोट बम से उस समय जानलेवा हमला हुआ था, जब वे बहादुरगंज में अपने आवास के पास स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में पूजन अर्चन करने के लिए जा रहे थे। इस हमले में एक वरिष्ठ पत्रकार व सुरक्षा कर्मी की जहां मौत हो गई थी। वहीं मंत्री नन्दी बुरी तरह घायल हो गए थे। करीब सात महीने तक चले गहन ईलाज और लोगों की प्रार्थना के बाद मंत्री नन्दी पुनः लोगों के बीच आए और उन्होंने एक बार फिर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। मंत्री नन्दी भगवान भोलेनाथ एवं प्रयागराज की देवतुल्य जनता एवं अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 2011 से लगातार पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव मनाते चले आ रहे हैं। हर बार की तरह इस वर्ष भी मंत्री नन्दी 12 जुलाई को प्राचीन मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ ही पुर्नप्राप्त जन्मदिवस मनाएंगे। जिसके लिए प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के राजनेताओं, उद्यमियों, समर्थकों एवं वैश्य समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको लेकर भव्य तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
पुर्नप्राप्त जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंत्री नन्दी ने मंगलवार को पुलिस, प्रशासन, ट्रैफिक और नगर निगम के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ बहादुरगंज, मानसरोवर, चंद्रलोक चौराहा आदि आस-पास के क्षेत्र की सड़कों और गलियों का भ्रमण किया। भारी संख्या में लोगों के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन एवं साफ-सफाई व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। 12 जुलाई को पुराने शहर में जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी, आरएएफ के जवान व बम स्क्वाड की टीम तैनात रहेगी। कई सड़कों पर रूट डायवर्ट रहेगा। बहादुरगंज, रामभवन चौराहा, सुलाकी चौराहा, चंद्रलोक चौराहा, मानसरोवर चौराहा पर जहां रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं कुछ सड़कों पर वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था रहेगी। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि प्रमुख सड़कों के साथ ही गलियों में भी बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। इसलिए गलियों में भी साफ-सफाई और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो। क्षतिग्रस्त गलियों में मरम्मत कार्य कराया जाए। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों के साथ व्यवस्था का गहन सर्वे किया। इस दौरान एसीपी सत्येंद्र तिवारी, एलआईयू प्रभारी, नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *