गौ माता के ठीक होने पर विधि विधान से पूजा पाठ का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

ओबरा-आज दिनांक आठ जुलाई दिन शनिवार को डाला रोड सिंचाई विभाग स्थित दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ नगर इकाई ओबरा के कार्यकर्ताओं के द्वारा गौ माता के ठीक होने के पर पूजा- पाठ का आयोजन किया गया। विधि विधान से कथा पूजा के बाद नगर प्रभारी विनोद तिवारी जी के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया और मातृ शक्ति की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमे विंध्याचल मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश पाण्डेय,जिला मंत्री मनोज चौहान ओबरा नगर प्रभारी विनोद तिवारी, ओबरा नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, नगर उपाध्यक्ष अविनाश सिंह और मातृ शक्ति की ओर से नगर प्रभारी किरण मोदनवाल, नगर अध्यक्ष निर्मला नगर उपाध्यक्ष कमला देवी नगर महामंत्री लक्ष्मी कुसुम और कई कार्यकर्ता शामिल हुए।इस कथा पूजा और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *