कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जन विरोधी नीतियां अपनाने को लेकर मौन सत्याग्रह किया। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश लखनऊ

सफल समाचार 
मनमोहन राय 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को मौन सत्याग्रह किया। सुबह करीब 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी के नेतृत्व  में  शहीद स्मारक निकट गांधी सभागार, कैसरबाग पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, मोहम्मद शमीम खान, दिनेश सिंह, अनिल यादव, मनोज यादव, राजेश सिंह काली, प्रदीप सिंह और अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपा हर स्तर पर कर रही साजिश
सत्याग्रह के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर षड्यंत्र कर रही है । वह जनता के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है कि विपक्ष को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। इसीलिए वह राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को चुनाव लड़ने के अधिकार से भी वंचित करने की साजिश रच रही है। 

कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखला कर तरह-तरह की साजिश रच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *