दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार को छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी जमकर हंगामा किया।

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

सफल समाचार 
सुनीता राय 

मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नियंता मंडल के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। यह गंभीर विषय है। हमला करने वाले छात्र चिह्नित किए गए हैं। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार को छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी जमकर हंगामा किया। कुलपति का पुतला फूंकने से रोकने पर नियंता मंडल के सदस्य व कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस दौरान नियंता डॉ सत्यपाल सिंह के हाथ पर चोट आई।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहले भी कई बार प्रदर्शन किया था। 26 जून को भी प्रशासनिक भवन पर अभाविप ने हंगामा किया था। उस दिन तीन गेट के ताले भी तोड़ दिए गए थे।

उसके बाद कुलपति ने एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकलने पर बृहस्पतिवार को कुलपति का पुतला फूंकने की चेतावनी दी थी।

दोपहर करीब 12 बजे अभाविप के कार्यकर्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे थे। वहां वे कुलपति का पुतला दहन करने पहुंचे थे, तभी नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह और नियंता मंडल के सदस्य वहां पहुंचे। छात्रों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। हमले में मुख्य नियंता डॉ सत्यपाल सिंह, डॉ सुनील कुमार सिंह समेत अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। छात्रों के इस व्यवहार के बाद नियंता सन्न रह गए। इसके बाद अभाविप ने कुलपति का पुतला फूंका।

जानलेवा हमला की हुई कोशिश: नियंता
मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि नियंता मंडल के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। यह गंभीर विषय है। हमला करने वाले छात्र चिह्नित किए गए हैं। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *