सुभाष चौक पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों का पुलिस पांचवें दिन भी पता नहीं लगा सकी

उत्तर प्रदेश प्रयागराज

सफल समाचार 
आकाश राय 

कुंभ-2019 के दौरान सौंदर्यीकरण योजना के तहत सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उनकी आजाद हिंद फौज की सशस्त्र टुकड़ी प्रतिमाओं के रूप में गढ़ी गई थी। इन प्रतिमाओं को हफ्ते भर पहले किसी की बुरी नजर लग गई।

सुभाष चौक पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों का पुलिस पांचवें दिन भी पता नहीं लगा सकी है। अलबत्ता पीडीए ने इन प्रतिमाओं की सुध जरूर ली है। पीडीए की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। फिलहाल चार प्रतिमाओं में से दो के टूटे हाथों की मरम्मत करा दी गई है। एक जवान की गायब मशीनगन भी मिल गई है।

कुंभ-2019 के दौरान सौंदर्यीकरण योजना के तहत सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उनकी आजाद हिंद फौज की सशस्त्र टुकड़ी प्रतिमाओं के रूप में गढ़ी गई थी। इन प्रतिमाओं को हफ्ते भर पहले किसी की बुरी नजर लग गई। दर्जन भर से अधिक एचडी कैमरों की निगरानी और 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहने के बावजूद किसी ने फौजियों की प्रतिमाओं के हाथ तोड़ डाले और बंदूकें गायब कर दीं।

एसीपी श्वेताभ पांडेय के संज्ञान में मामला आने के बाद भी पुलिस गुनहगारों का पता नहीं लगा सकी है। जबकि, घटनास्थल से सुभाष चौक पुलिस चौकी कुछ ही दूर स्थित है। इस बीच पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के निर्देश पर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक दो प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी गई। हालांकि, तीन जवानों की बंदूकें अभी तक नहीं मिल सकी हैं।

जानकारी मिलने के बाद फौजियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। पीडीए अपने संसाधनों से काम करा रहा है। शनिवार तक सभी प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *