महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती है।

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

सफल समाचार 
सुनीता राय 

गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा में एक महिला के साथ उसके पति ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। महिला को दहेज के लिए कमरे में बंद कर पीटा। शोर मचाने पर मुंह में साड़ी ठूसकर बांध दिया।

महिला का आरोप है कि पिटाई के दौरान उसके चिल्लाने पर ससुराल वाले और पिटाई के लिए लिए उसकाते रहे। महिला ने पति संतोष कुमार, सास अदालती देवी, ससुर मिठाईलाल, ननद प्रमिला पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कटसहरा निवासी रिंकू देवी ने थाने में तहरीर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को पति ने उसे कमरे में बंद कर अंदर से ताला लगा दिया। मुंह में साड़ी ठूसकर पिटाई करने लगे। पति को धक्का देकर किसी तरह जान बचाई।

महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। आए दिन उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती है। शुक्रवार को चोटिल रिंकू देवी ने पहले पास में उपचार कराया और फिर शनिवार को थाने पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *